निहाल सरीन का एकतरफा प्रदर्शन: जीता चौथा प्रेसिडेंट्स कप

by Devansh Singh - 13/12/2025

उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में खेले गए चौथे प्रेसिडेंट्स कप का ख़िताब निहाल सरीन ने अपने नाम कर लिया है। हालाँकि निहाल ने 8वें चक्र में उज़्बेकिस्तान के ही वखिदोव शमसिद्दीन को हराकर प्रतियोगिता जीत ली थी, पर उन्होंने अपनी अंतिम बाज़ी भी शानदार तरीके से जीतकर 2 अंकों की बढ़त के साथ प्रतियोगिता पर कब्ज़ा जमाया। 10 खिलाड़ियों के बीच खेले गए प्रेसिडेंट्स कप के मास्टर्स सेक्शन में निहाल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे और उन्होंने 9 बाजियों में सिर्फ एक हार और दो ड्रॉ के साथ 6 बाजियाँ जीतीं। निहाल का इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन 2836 रेटिंग का रहा। भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद निहाल के लिए प्रेसिडेंट्स कप की यह जीत बेहद प्रेरणादायक और खुशी देने वाली रहेगी। पढ़े देवांश सिंह का यह लेख। Photo: UzChess



2715.5 रेटिंग के साथ बने भारत के नंबर 5 खिलाड़ी।

उज़्बेकिस्तान में निहाल की यह तीसरी बड़ी जीत है, इस से पहले वह इसी प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण भी जीत चुके है और उन्होंने इसी साल मार्च में ताशकंत ओपन भी अपने नाम किया था। निहाल ने 2836 के रेटिंग परफॉरमेंस से 14.5 रेटिंग पॉइंट अर्जित किये और प्रतियोगिता में पहला स्थान भी दर्ज किया।

अपनी चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ निहाल।

प्रतियोगिता के शीर्ष 3 खिलाड़ी।

अंतिम मुकाबले में नीहाल ने सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए उज़्बेकिस्तान के ही अब्दिसालिमोव अब्दिमलिक को शानदार बाज़ी में हराकर जीत के साथ प्रतियोगिता का अंत किया। उन्होंने मिडलगेम में ही पकड़ मज़बूत कर ली थी और मात्र 28 चालों में अपनी बाज़ी जीत ली।

8वें मुकाबले में नीहाल सरीन ने काले मोहरों से खेलते हुए उज़्बेकिस्तान के वखिदोव शमसिद्दीन को हराया था और इस बाज़ी में शमसिद्दीन ने अपने वज़ीर को b5 पर रख तो दिया, पर उसके बाद वह अपने वज़ीर को ही बचाते नज़र आए और नीहाल ने हाथियों के एंडगेम में जाकर 50 चालों बाद जीत दर्ज की।

निहाल का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा।

प्रतियोगिता की पहली ही बाज़ी में नीहाल ने जर्मनी के फ़्रेडरिक स्वाने को हराकर एक ज़ोरदार शुरुआत की थी। इस बाज़ी में नीहाल ने सफ़ेद मोहरों से जबरदस्त आक्रामक शतरंज का नमूना पेश किया था।

6 स्थानों की छलांग लगाने के बाद अब वह विश्व के नंबर 26 खिलाडी बन चुके है।

9 चक्रो के बाद अंतिम सूचि:

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

w-we

K

rtg+/-

1

5

GM

Nihal, Sarin

IND

2701

7

0

28,75

6

1

3,5

1,45

10

14,5

2

2

GM

Madaminov, Mukhiddin

UZB

2552

5

0

22,75

3

0

2

1,49

10

14,9

3

4

GM

Vokhidov, Shamsiddin

UZB

2641

5

0

21

3

1

2,5

0,27

10

2,7

4

7

GM

Lagarde, Maxime

FRA

2608

4,5

0

19,75

2

1

2,5

0,22

10

2,2

5

6

GM

Svane, Frederik

GER

2653

4,5

0

19,75

2

0

2,5

-0,39

10

-3,9

6

1

GM

Sargsyan, Shant

ARM

2665

4,5

0

18,5

1

0

2

-0,56

10

-5,6

7

9

GM

Grischuk, Alexander

FID

2654

4

0

17

2

1

2

-0,90

10

-9

8

3

GM

Daneshvar, Bardiya

IRI

2600

4

0

16

1

0

2

-0,16

10

-1,6

9

10

GM

Abdisalimov, Abdimalik

UZB

2561

3,5

0

15

1

1

2

-0,12

10

-1,2

10

8

GM

Kuzubov, Yuriy

UKR

2610

3

0

13,5

1

0

2,5

-1,30

10

-13


पूरी जानकारी के लिए देखे : उज़्बेकिस्तान शतरंज



Contact Us