chessbase india logo

मयंक और अनुपम बने राष्ट्रीय अण्डर-11 चैम्पियन

by Nitesh srivastava - 25/11/2019

अखिल भारतीय शतरंज संघ से संबंद्ध दिल्ली शतरंज संघ के तत्वावधान में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में 15 नवंबर से शुरू हुई राष्ट्रीय अण्डर-11 ओपेन चेस चैम्पियनशिप का शानदार समापन 23 नवंबर हुआ। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग का खिताब 8वीं सीटेड आसाम के मयंक चक्रबोर्ती (1849) 9.5 अंक बनाकर और गर्ल्स का खिताब केरल की अनुपम एम श्री कुमार (1599) ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन से 10.5 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। आठ दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में देश के 27 अलग-अलग राज्यों के 439 खिलाड़ियों ने अपने अनुशासित खेल से चार चांद लगा दिया। प्रतियोगिता में कुल 298 रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट फोटो जितेन्द्र चौधरी

नई दिल्ली के इंदिया गांधी इनडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में हुई राष्ट्रीय अण्डर-11 शतरंज प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

राष्ट्रीय अण्डर-11 शतरंज प्रतियोगिता में ओपेन वर्ग में टाइब्रेक के आधार पर उपविजेता का खिताब 10वीं सीटेड तमिलनाडु के ए आर इल्मपर्थी (1828) ने 9 जीता बनाकर जीत लिया। वहीं तीसरे स्थान पर चौथी सीटेड महाराष्ट्र के नितिन वेखंडे (1916) रहे। इन्होंने भी 9 अंक अर्जित किया। चैम्पियनशिप में इन नन्हें खिलाड़ियों ने कई बड़े उलटफेर किए। ओपेन वर्ग में चैम्पियनशिप के लिए आखिरी राउण्ड तक धमासान जारी रहा। प्रतियोगिता के नौवें राउण्ड तक 8.5 अंक बनाकर टॉप पर चल रहे तमिलनाडु के दक्षिण अरुण दसवें राउण्ड से अपना विजय अभियान जारी नहीं रख सके और मंयक चक्रबोर्ती से अपना मैच गंवा कर भारी नुकसान कर बैठे। वहीं 11वें राउण्ड में भी उन्हें नितिन वेखंडे से हार का सामना करना पड़ा। इन दो हार से दक्षिण अरुण को पांचवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं टॉप सीटेड अरहन चेतन आनंद भी अपने खेल से वह कमाल नहीं कर सके जिसके लिए वह जाने जाते है। प्रतियोगिता के नौवें राउण्ड में उड़ीसा के कौस्तुव दास से मिली हार ने इन्हें चैम्पियनशिप के दौड़ से बाहर कर दिया।

मंयक चक्रबोर्तीः छह राउण्ड में ताबड़तोड़ जीत दर्ज कर बन गए चैम्पियन

आसाम के मंयक चक्रबर्ती ने प्रतियोगिता के आखिरी के छह राउण्डों में जीत की डबल हैट्रिक बनाकर प्रतियोगिता के विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। चमचमाती ट्राफी के साथ इन्हें अतिथियों के हाथों 27 हजार रुपये की धनराशि भी मिली। और आगामी विश्व अण्डर-12 चैम्पियनशिप में खेलने का मौका भी।

 

राष्ट्रीय अण्डर-11 ओपेन वर्ग में आठवीं सीटेड आसाम के मंयक चक्रबोर्ती ने अपने शानदार खेल से अभूतपूर्व प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्धद्धियों के दांत खट्टे कर उन्हें धरासाई कर दिया। शुरुआत के चार राउण्ड में 3.5 अंक बनाकर इन्होंने पूरे धैर्य का परिचय दिया। लेकिन पांचवें राउण्ड में इनका नाबाद प्रदर्शन जारी नहीं रह सका और आंध्र प्रदेश के मो इमरान से सफेद मोहरों से खेलते हुए अपना मैच गंवा बैठे। इस हार से यह अंक तालिका में 34वें स्थान पर खिसक गए। लेकिन छठें राउण्ड से 11वें राउण्ड तक गजब का साहसिक खेल खेलते हुए आखिरी के छह राउण्ड में अपने प्रतिद्धद्धियों पर ताबड़तोड़ जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के सरताज बन गए।

चैम्पियन बनने की राह में 10वें राउण्ड में दक्षिण अरुण पर दर्ज की गई जीत बेहद खास रही। मंयक ने अपनी लाइव रेंटिग में भी 32 की बढ़त हासिल की।

प्रतियोगिता में टाइब्रेक के आधार पर उपविजेता का खिताब 10वी सीटेड खिलाड़ी तमिलनाडु के ए आर इल्मपर्थी को मिला। नौ अंक अर्जित कर इन्होंने अपनी लाइव रेटिंग में भी 51 अंकों की बढ़त हासिल की। 

 

तीसरा स्थान नौ अंक बनाने पर महाराष्ट्र के नितिन वेखंडे को मिला। प्रतियोगिता में इन्होंने नौ खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की। 

 

चौथा स्थान प्रतियोगिता के टॉप सीटेड केरल अरहन चेतन आनंद को मिला। इन्होंने 8.5 अंक बनाए। नौवे राउण्ड में मिली हार ने इनका बड़ा नुकसान किया। वहीं इनकी लाइव रेटिंग में 36 अंकों की कमी हो रही है।  

 

प्रतियोगिता में नौ राउण्ड तक 8.5 बनाकर खेल रहे तमिलनाडु के दक्षिण अरुण को चैम्पियन का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन आखिरी के दो राउण्ड में मिली हार से इन्हें पाचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि अपनी लाइव रेटिंग में इन्होंने शतकीय अंकों (116) की बढ़त हासिल की। 

 

अनुपम एम श्री कुमार- चैम्पियन की तरह खेलीं और बन गईं चैम्पियन

राष्ट्रीय अण्डर-11 गर्ल्स चैम्पियनशिप का खिताब केरल की अनुपम एम श्रीकुमार ने अपने नाम किया। टॉप सीटेड रहते हुए अपने सभी मैचों में इन्होंने जीत दर्ज की। चमचमाती ट्राफी के साथ इन्हें 27 हजार रुपये की धनराशि भी मिली।

 

प्रतियोगिता में अनुपम ने अपनी परफार्मेस रेटिंग को 1794 के स्तर पर रखते हुए अपनी लाइव रेटिंग में 66 अंकों की बढ़त हासिल की। 

राष्ट्रीय अण्डर-11 गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता का खिताब केरल राज्य-11 चैम्पियन अनुपम एम श्री कुमार (1599) ने नाबाद प्रदर्शन करते हुए 11 चक्रों के मैच में 10.5 अंक अर्जित कर अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता की टॉप सीटेड अनुपम श्री कुमार अपने टॉप परफार्मेस से आखिरी तक टॉप पर ही बनी रही। कोई भी खिलाड़ी इन्हें टॉप बोर्ड से नीचे नहीं धकेल सका।

प्रतियोगिता के 10वें राउण्ड में ही सफेद मोहरों से खेलते हुए केरल की ही ए एन शैफाली (1365) को बेहतरीन मात देकर कर चैम्पियन बन गई थी। आखिरी राउण्ड इनके लिए महज औपचारिकता भर ही रहा। अपने खिताबी अभियान में उन्होंने 10 प्रतिद्धद्धियों पर विजय प्राप्त की और एक खिलाड़ी को ड्रा पर रोका। चैम्पियन के खिताब के साथ इन्होंने ग्रीस में होने वाली विश्व अण्डर-12 शतरंज प्रतियोगिता में खेलने का टिकट भी प्राप्त कर लिया।

बालिका वर्ग में टाइब्रेक के आधार पर उपविजेता का खिताब दूसरी सीटेड खिलाड़ी बेस्ट बंगाल की मृतिका मलिक (1539) 8.5 अंक बनाने पर मिला। इन्होंने छह खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की और 5 खिलाड़ियों से ड्रा खेला। 

 

तीसरा स्थान त्रिपुरा की अरसिया दास (1238) को मिला। इन्होंने भी 8.5 अंक बनाएं। अपनी लाइव रेटिंग में भी इन्होंने शानदार 137 अंकों की बढ़त हासिल की। 

 

 

चौथा स्थान चौथी सीटेड खिलाड़ी उड़ीसा की पलक महापात्र (1502) को मिला। इन्होंने 8.5 अंक बनाये।

 

 

पाचवां स्थान 15वी सीटेड केरल की ए आर शेफाली (1361) को मिला। इन्होंने 8 अंक बनाए और और अपनी लाइव रेटिंग में भी 56 अंकों का इजाफा किया। 

 

ओपेन वर्ग

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
18Mayank ChakrabortyIND1849ASS9,50,073,579,067,259
210Ilamparthi A RIND1828TN9,00,073,578,562,508
34Kshatriya Nitin VekhandeIND1916MAH9,00,069,575,062,509
41Arhan Chethan AnandIND2026KAR8,50,078,084,063,507
528Daakshin ArunIND1644TN8,50,076,081,558,758
625Adireddy ArjunIND1656TEL8,50,074,079,057,258
730Md ImranIND1606AP8,50,073,578,559,507
82CMKadam Om ManishIND1982MAH8,50,072,076,057,757
93Koustuv DashIND1937ORI8,00,078,084,558,007
109Shaik Sumer ArshIND1843TEL8,00,077,082,057,507
1111Mrithyunjay MahadevanIND1759TN8,00,070,075,051,008
1214Daaevik WadhawanIND1726DEL8,00,070,074,552,505
1313AGMSahib SinghIND1732DEL8,00,069,575,053,256
146Bagwe GaurangIND1883MAH8,00,066,071,050,507
1522Aashman GuptaIND1670DEL8,00,066,069,046,507
165Swayham P DasIND1901GUJ8,00,064,568,549,006
1716John Veny AkkarakaranIND1711KER7,50,075,581,052,756
1819Midilesh MsIND1684TN7,50,071,576,549,007
1931Apoorv KambleIND1595KAR7,50,071,076,548,257
2034Shankhodip DeIND1587WES7,50,070,575,547,757
2117Dandekar AnujIND1699MAH7,50,070,074,548,255
2244Agarwal Mukund HIND1516GUJ7,50,070,073,545,006
2351Chidvilash Sai SurapaneniIND1483TEL7,50,069,574,546,506
2436Atreya NandyIND1580WES7,50,068,073,046,507
2521Priansh DasIND1671ORI7,50,067,572,547,755

 

 

 

लिका वर्ग

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11Anupam M SreekumarIND1599KER10,50,073,579,575,2510
22Mrittika MallickIND1539WES8,50,074,580,059,756
341Arshiya DasIND1238TRI8,50,071,075,055,007
44Palak MohapatraIND1502ORI8,50,061,566,050,507
515WCMShefali A NIND1361KAR8,00,074,079,053,256
610Riddhika KotiaIND1397HAR8,00,073,078,053,006
723Dakshita KumawatIND1321RAJ8,00,070,573,051,256
85Pragnya H GIND1485TN8,00,069,575,552,756
98Sachi JainIND1406DEL8,00,069,073,552,508
1038Arushi SrichandanIND1246ORI8,00,067,572,049,006
1118Rianna Netta BIND1358TN8,00,066,070,550,007
1239Behera SnehayuktaIND1246ORI7,50,075,577,046,757
1313AFMSanikommu ManasviIND1363KAR7,50,072,077,050,256
1427Indira Priyadharshini SubbuIND1311TN7,50,071,075,046,256
1520Jahnavi Sri Lalita MareddyIND1345TEL7,50,070,075,046,256
166Anahita VermaIND1432PUN7,50,069,574,548,006
1722Rajanya DattaIND1343WES7,50,067,070,544,757
1821Falak Joni NaikIND1344GUJ7,50,065,070,046,256
1925Roy AanyaIND1318MAH7,50,061,065,543,005
2066Lakshana SubramanianIND1129TN7,50,060,564,543,256
213Sneha HalderIND1531WES7,00,076,579,544,507
2258Krishika GargIND1164DEL7,00,069,574,542,756
2336Yachna SinghIND1253UP7,00,067,572,042,256
2460Kashthuri Bhai RIND1158AND7,00,067,571,541,755
2519Sani DeshpandeIND1358MAH7,00,067,072,043,255