chessbase india logo

दिव्या और संकल्प बने भारत के सब-जूनियर विजेता

by निकलेश जैन - 09/10/2017

नागपुर के संकल्प गुप्ता और विश्व अंडर 12 चैम्पियन दिव्या देशमुख नें राष्ट्रीय अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता के खिताब अपने नाम कर लिया और 9 दिन तक चली उतार चढ़ाव से भरी यह प्रतियोगिता अंततः समाप्त हुई । दिव्या के लिए टूर्नामेंट शानदार रहा क्यूंकी के मध्य में लडखड़ाने के बाद उन्होने जोरदार वापसी की और 12 साल की उम्र में ही खिताब अपने अपने नाम कर लिया  तो संकल्प नें टाईब्रेक में  कौस्तुब को पीछे छोड़कर खिताब पे कब्जा जमाया । चयनित सभी खिलाड़ी अगले वर्ष 2017 में ग्रीस के हलकीडकी में भारत का नेत्तृत्व विश्व अंडर 16 शतरंज स्पर्धा में करेंगे ।पढे यह लेख 

( Photo by Ankit Dalal )

अहमदाबाद ,गुजरात । 43वी राष्ट्रीय जूनियर ( अंडर 15 ) शतरंज स्पर्धा महाराष्ट्र की दिव्या देशमुख और संकल्प गुप्ता नें अपने नाम कर लिया । इसके साथ ही काफी उतार चढ़ाव के रोमांचक अनुभव के बाद  पिछले नौ दिनो से जारी भारतीय सब जूनियर टीम का चयन सम्पन्न हुआ ।

( Photo by I.A Vasanth B Handevoor )

आज बालिका वर्ग में विश्व अंडर 12 विजेता दिव्या देशमुख नें अपने खेल जीवन का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया ,अंतिम राउंड में उन्होने दिल्ली की सान्या मिश्रा को पराजित करते हुए 9.5 अंको के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया । 7 राउंड तक सबसे आगे चलने वाली उत्तर प्रदेश की संस्कृति गोयल नें अंततः अपने आखिरी दोनों मैच जीतकर 9 अंको के साथ रजत पदक हासिल किया

तो उड़ीसा की साइना सलोनिका नें अंतिम राउंड में बंगाल की बेहद मजबूत खिलाड़ी समृद्धा घोष को पराजित करते हुए 8.5 अंको के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया ।

 

( Photo by Ankit Dalal )

टॉप सीड महाराष्ट्र की आशना माखीजा 8.5 अंक पर टाईब्रेक के आधार पर चौंथे स्थान पर रही । समृद्धा घोष हारकर 8 अंक के साथ पांचवे स्थान पर रही । इसके अलावा मौनिका अक्षया ( आंध्र प्रदेश) ,नित्यता जैन ( मध्य प्रदेश ) ,राजीव राजश्री (केरला ),ध्याना पटेल (गुजरात ) ,और लक्ष्मी सी (तमिलनाडू ) 7.5 अंक के साथ शीर्ष 10 में शामिल रही ।

 

दिव्या के वर्तमान कोच आरबी रमेश जी नें अपने विचार कुछ यूं व्यक्त किये  

फ़ाइनल रैंकिंग !

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
12WFMDivya DeshmukhIND2051MAH9,50,076,081,5
210Sanskriti GoyalIND1819UP9,00,074,078,5
33WFMSalonika SainaIND2041ORI8,50,073,578,0
41Makhija AashnaIND2137MAH8,50,066,571,5
55Ghosh SamriddhaaIND1984WES8,00,075,080,0
611WFMBommini Mounika AkshayaIND1810AP8,00,069,073,5
78Jain NityataIND1842MP7,50,074,579,5
817Rajashree RajeevIND1676KER7,50,070,575,5
920WCMDhyana PatelIND1640GUJ7,50,070,074,0
107WFMLakshmi CIND1907TN7,50,066,571,5
1116Abhirami MadabushiIND1720AP7,50,066,571,5
1213Kaur PalkinIND1791DEL7,50,061,065,0
1324WFMTanishka KotiaIND1575HAR7,00,071,076,5
149Tejasvi MIND1823TN7,00,067,072,0
154Shanya MishraIND2000DEL7,00,066,572,0
1612Srimathi RIND1799TN7,00,066,072,0
1714Eesha Ajay SardaIND1747MAH7,00,066,071,0
1827Sudipa HaldarIND1560WES7,00,066,070,5
1944Vincent AlainaIND1424MAH7,00,061,565,5
2026Diya ChowdhuryIND1567WES7,00,061,065,5

 


 

 


बालक वर्ग में आज बेहद रोमांचक मुक़ाबले हुए मैच के पहले  चार खिलाड़ी 8 अंको पर थे ऐसे में जीत ही खिताब को दावेदार बना सकती थी ऐसे में महाराष्ट्र के संकल्प गुप्ता नें तेलांगना के राजा ऋत्विक को पराजित करते हुए 9 अंक बना लिए वंही बंगाल के कौस्तुब चटर्जी नें तमिलनाडू के राहुल वीएस को पराजित करते हुए 9 अंको बना लिए वही सबसे आगे चल रहे विश्व रजत पदक विजेता तेलांगना के अर्जुन एरगासी का मैच बिहार के सौरभ आनंद से ड्रॉ रहा और ऐसे में वह 8.5 अंक पर रह गए ।

रोचक बात कुछ यूं रही की अंतिम मैच में राजा ऋत्विक के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए संकल्प खेल की 15वीं चाल में ही ड्रॉ खेलने के इच्छुक थे पर राजा ऐसा नहीं चाहते थे वो जीतने के लिए खेल रहे थे पर हुआ इसके एकदम उलट और ऐसे में मैच अंत समय में अपने ऊंट और राजा के बेहतर तालमेल की वजह से संकल्प के पक्ष में चला गया 

15 वी चाल से जहां से सफ़ेद में अपने घोड़े को c2 तो काले नें रानी को e6 ले जाकर लगातार वही चाले चली 

फिर आई खेल की 20 वी चाल जहां राजा घोड़े को c2 खाने पर चलकर मैच ड्रॉ कर सकते थे पर उन्होने घोड़े को b3 चलते हुए मैच को ड्रॉ ना करने का निर्णय लिया । 

 

कौस्तुब चटर्जी नें तमिलनाडू के राहुल वीएस को पराजित

 

अर्जुन एरगासी का मैच बिहार के सौरभ आनंद से ड्रॉ रहा

इस प्रकार बेहतर टाईब्रेक के आधार पर संकल्प नें स्वर्ण पदक ,कौस्तुब नें रजत पदक ,अर्जुन को कांस्य पदक हासिल हुआ तो टॉप सीड तमिलनाडू के इनयान पी 8.5 अंक के साथ चौंथे तो बंगाल के अरोण्यक घोष पांचवे स्थान पर रहे । साथ ही राहुल वीएस (तमिलनाडू ),वत्सल सिंघानिया (झारखंड ),दिलीप कुमार (तमिलनाडू ),सौरभ आनंद (बिहार ),एस राहुल (तमिलनाडू ) 8 अंक के साथ शीर्ष 10 में शामिल रहे 

 

 

फ़ाइनल रैंकिंग !

Rk.SNoNameTypFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
15Sankalp GuptaU15IND2244MAH9,01,074,079,5
27Koustav ChatterjeeU15IND2222WES9,00,076,582,0
32FMErigaisi ArjunU15IND2354TEL8,50,078,584,0
41IMIniyan PU15IND2461TN8,50,076,582,5
510CMAronyak GhoshU15IND2185WES8,50,075,080,5
612Raahul V SU15IND2153TN8,00,072,077,0
714Vatsal SinghaniaU15IND2071JHA8,00,071,576,5
811Dileep Kumar RU15IND2182TN8,00,071,076,0
93Saurabh AnandU15IND2288BIH8,00,071,075,5
1013Rahul SU15IND2079TN8,00,070,074,5
1115Utsab ChatterjeeU15IND2053WES8,00,065,069,5
126CMRaja Rithvik RU15IND2237TEL7,50,076,581,5
138Moksh Amit DoshiU15IND2222GUJ7,50,076,081,5
1427Akshit Kumar JU15IND1898AP7,50,069,074,0
1517Mehta Naitik RU15IND2039GUJ7,50,068,574,0
1622Panda SambitU15IND1979ORI7,50,068,072,5
1726Anadkat KartavyaU15IND1911GUJ7,50,066,571,5
1841Banerjee AshutoshU15IND1802CHH7,50,066,069,5
199CMKushagra MohanU15IND2215TEL7,50,065,068,5
2018CMKarthik Kumar PradeepU15IND2023TEL7,50,062,567,0