chessbase india logo

चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स 2025 : मास्टर्स में विन्सेंट, चैलेंजर्स में अभिमन्यु की बढ़त बरकरार

by Devansh Singh - 12/08/2025

क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुँचने वाली है और 5 राउंड के बाद जर्मनी के विन्सेंट केमर मास्टर्स सेक्शन में तो वहीं अभिमन्यु पुराणिक चैलेंजर्स सेक्शन में बढ़त बनाए हुए हैं। लगातार 3 जीत के साथ शुरू हुआ विन्सेंट का विजयी रथ अनीश गिरी रोकने में सफल हुए थे और उन्होंने चौथे राउंड में विन्सेंट को ड्रॉ पर रोक दिया था। वहीं चौथे राउंड के निर्णायक मुकाबलों में सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला अर्जुन एरीगैसी और निहाल सरीन के बीच रहा, जिसमें अंतिम क्षणों में हुई भूल अर्जुन को बहुत भारी पड़ी और उन्हें निहाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत के ही कार्तिकेयन मुरली ने वैन फॉरेस्ट को सफेद मोहरों से हराया था। पांचवां राउंड कुछ शांत रहा और दर्शकों को सिर्फ एक बाजी में हार-जीत का फैसला देखने को मिला, जिसमें जोर्डन वैन फॉरेस्ट ने अपना खाता खोलते हुए अमेरिका के रे रॉबसन पर जीत हासिल की। वहीं चैलेंजर्स सेक्शन में अभिमन्यु को रोकना असंभव नज़र आ रहा है और उन्होंने लगातार 4 जीत के साथ चैलेंजर्स सेक्शन में 1 अंक की बड़ी बढ़त बना ली है। पढ़े देवांश सिंह का यह लेख, Photo: Anmol Bhargav


निहाल सरिन की बड़ी जीत अर्जुन एरिगैसी को हराया।

निहाल ने सफेद मोहरों से खेलते हुए ज़ुकेर्टॉर्ट ओपनिंग खेली और लगभग 20 चालों के बाद ही वे काफ़ी अच्छी स्थिति में दिख रहे थे। अर्जुन ने भी वापसी करते हुए बराबरी बनाए रखी, लेकिन अंतिम क्षणों में समय की कमी के कारण दोनों खिलाड़ी एक के बाद एक गलती कर रहे थे। 67वीं चाल पर अर्जुन से एक गलत प्यादा चला गया, और ठीक उसी के बाद निहाल की जीत सुनिश्चित हो गई। यह बाज़ी कुल मिलाकर 70 चालों तक चली और बहुत शानदार रही।

कार्तिकेयन मुरली vs यॉर्दन वान फॉरेस्ट (1-0)

कार्तिकेयन मुरली ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को एंडगेम में मात दी। हालांकि बाज़ी बराबर की स्थिति में चल रही थी, पर वैन फॉरेस्ट का एक गलत प्यादा आगे बढ़ना उनके लिए बहुत भारी पड़ गया। इस गलती का लाभ उठाते हुए कार्तिकेयन ने अपने प्यादे को आगे बढ़ाकर शानदार जीत सुनिश्चित की।

रे रॉब्सन (अमेरिका) बनाम अवॉन्डर लियांग (अमेरिका) | ½ - ½ (ड्रॉ)

प्रणव वी (भारत) बनाम विदित संतोष गुजराती (भारत) | ½ - ½ (ड्रॉ)

विन्सेन्ट कैमर (जर्मनी) बनाम अनिश गिरी (नीदरलैंड) | ½ - ½ (ड्रॉ)

नीचे देखे पांचवे राउंड के मुकाबले

यॉर्डन वान फॉरेस्ट (नीदरलैंड) ने रे रॉब्सन (अमेरिका) को हराया | 1 - 0

यॉर्दन वान फॉरेस्ट vs रे रॉब्सन 82 चालों के अद्भुत एंडगेम ने वान फॉरेस्ट को लगातार दो हार के बाद वापसी का मौका दिया। रॉब्सन का 27...Rxg3! एक्सचेंज बलिदान ड्रा के कगार तक ले गया, किंतु अंततः वान फॉरेस्ट विजयी रहे।


अनिश गिरी (नीदरलैंड) बनाम कार्तिकेयन मुरली (भारत) | ½ - ½ (ड्रॉ)

अवॉन्डर लियांग (अमेरिका) बनाम निहाल सरिन (भारत) | ½ - ½ (ड्रॉ)

अर्जुन एरिगैसी (भारत) बनाम प्रणव वी (भारत) | ½ - ½ (ड्रॉ)

विन्सेन्ट कैमर (जर्मनी) बनाम विदित गुजराती (भारत) | ½ - ½ (ड्रॉ)

नीचे देखे चैलेंजर्स की बाजियां।

अभिमन्यु पुराणिक (भारत) ने हरिका द्रोणावल्ली (भारत) को हराया | 1 - 0

दिप्तायन घोष (भारत) बनाम इनियन पा (भारत) | ½ - ½ (ड्रॉ)

आर्यन चोपड़ा – अधिबन भास्करन ड्रा रहा

हर्षवर्धन जी बी (भारत) ने वैशाली रामेशबाबू (भारत) को हराया | 1 - 0



Contact Us