मुंबई मेयर कप 2019-अर्मेनिया के पेट्रोसियन सबसे आगे
14/06/2019 -भारतीय ग्रीष्मकालीन शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेण्ट के दूसरे पड़ाव का आगाज 12वीं मुंबई मेयर कप इंटरनेशनल ओपन चेस टूर्नामेण्ट के रूप में मुंबई के मांउट लिट्रा स्कूल इंटरनेशनल में बीते 9 जून से शुरू हो चुका है। वीनस चेस एकेडमी के आयोजन में शुरू हुये इस टूर्नामेण्ट के ए कैटगरी में 26 ग्रांडमास्टर और 13 इंटरनेशनल मास्टर सहित 21 देशों के कुल 217 खिलाड़ी दिमागी दांव पेंच से रूबरू हो रहे है।प्रतियोगिता के टॉप सीटेड खिलाड़ी वेनएजुला के एडुयार्डो इतुरिजगा (2637) है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में ग्रांडमास्टर दीपन चक्रवर्ती (2557) सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी है।10 राउण्ड में सम्पन्न होने वाले इस टूर्नामेण्ट में अब तक 8 राउण्ड के मैच हो चुके है। जो की पूरी तरह उलटफेर वाला रहा है। अब तक के अंकतालिका की बात करें तो अर्मेनिया के ग्रांडमास्टर पेट्रोसियन मेनुयल 7 अंक बनाकर प्रतियोगिता में टॉप पर चल रहे है।आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी भारतीय ग्रांडमास्टर टॉप टेन की सूची में नहीं है। पढ़िये नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट