क्रोशिया ग्रैंड चेस टूर - आनंद नें खेला लगातार 5वा ड्रा
02/07/2019 -ग्रांड चेस टूर के छठे मुक़ाबले में भारत के विश्वनाथन आनंद नें प्रतियोगिता में अपना लगातार पाँचवा ड्रॉ खेला । प्रतियोगिता के पहले मैच में ही आनंद को रूस के नेपोमनियची से हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में उन्हे अगला मुक़ाबला विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से खेलना पड़ा पर आनंद नें ना सिर्फ कार्लसन से ड्रॉ खेला बल्कि उसके बाद अर्मेनिया के लेवान अरोनियन से , अमेरिका के वेसली सो से , फ्रांस के मेक्सिम लागरेव से और नीदरलैंड के अनीश गिरि से ड्रॉ खेला । 11 राउंड की प्रतियोगिता मे अब तक छह राउंड के बाद नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन , रूस के नेपोमनियची और अमेरिका के वेसली सो 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है आनंद फिलहाल 2.5 अंको पर है और देखना होगा की वह अंतिम 5 राउंड में क्या कुछ आक्रामक रुख अपनाएँगे । पढे यह लेख