NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

तैयार रहे आ गई है चेन्नई चैस एक्सप्रेस 2017 !

18/01/2017 -

चेन्नई एक्सप्रेस 2017 आ गयी है जी हाँ भारत में जन्मे शतरंज खेल की आधिकारिक राजधानी चेन्नई में आज से चेन्नई ओपन ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का  जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आगाज होगा ।लंबे सफर के बाद उत्तर और मध्य भारत की जोरदार सर्दी का अहसास करने के  बाद चेन्नई का 23-29 डिग्री का तापमान काफी राहत दे रहा है । दिल्ली की चमक दमक से अलग पहली नजर में देखने में चेन्नई बेहद ही सादगी भरा नजर आता है और मेहनत करने में माहिर यह शहर भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है । शतरंज के लिए तो इस शहर का नाम सबसे पहले जुबां पर स्वाभाविक तौर पर आ जाता है , पाँच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद की के जन्म स्थली में भारत भर और दुनिया भर से आए खिलाड़ियों खेल के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे चेसबेस इंडिया से पढे यह लेख .. 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

अमोनटोव ने जीता दिल्ली ओपन : दीप्तयान उपविजेता

17/01/2017 -

भारतीय शतरंज इतिहास का सबसे बड़ा ओपन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट दिल्ली ओपन 2017 अनगिनत उपलब्धियों के साथ और अगले साल विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन जाने के वादे के बीच भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ । कहने को तो महज यह एक टूर्नामेंट था पर भारत भर में शतरंज खेल के प्रचार प्रसार में इसकी भूमिका अब एक इतिहासिक रास्ते पर चल पड़ी है ,राजधानी दिल्ली में आयोजित टूर्नामेंट के बारे में अब आने वाले समय में कुछ यही कहना होगा की " दिल्ली ओपन नहीं खेला तो क्या शतरंज खेला "? खैर इस वर्ष दिल्ली ओपन  का खिताब टॉप सीडेड तजाकिस्तान के अमोनटोव नें आखिरकार अपने नाम कर लिया , भारत के युवा ग्रांड मास्टर दीप्तयान दूसरे तो अनुभवी उज्बेकिस्तान के ग्रांड मास्टर डी मारत तीसरे स्थान पर रहे । और अगर आप इस पर खेलने से चूक गए है तो 2018 में अपनी प्रतिभागिता अभी से तय करे ..

टाटा स्टील : जीत के करीब थे अधिबन : मैच रहा ड्रॉ

15/01/2017 -

दुनिया के सबसे बड़े और सबसे बेहतरीन खेल के वातावरण को एक साथ लिए आ गया है टाटा स्टील चैस टूर्नामेंट 2017 । आनंद नहीं है तो क्या हुआ हरिकृष्णा और अधिबन की मौजूदगी भी भारत के लिए बड़ी बात है  खैर पहले दिन दोनों दिग्गज के मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए , हरिकृष्णा नें जहां अनुभवी अर्नोनियन से ड्रॉ खेला तो अधिबन भास्करन जीत के नजदीक जाके भी जीत नहीं सके खैर उनमें क्षमता की कोई कमी नहीं है और उम्मीद है दोनों इस प्रतियोगिता के बाद और बेहतर बनकर बाहर निकलेंगे । इन सबके बीच अलिना अमी के कैमरे में कैद किए कुछ लम्हे और आयोजको के विश्व स्तरीय इंतजाम आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे , और यकीन मानिए आप यही सोचेंगे काश हम भी यहाँ खेल रहे होते । देखे और पढे टाटा स्टील राउंड एक की ये रिपोर्ट ..

तीसरा चेसबेस इंडिया ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट आज

15/01/2017 -

क्या आप भी रविवार को अपने छुट्टी के दिन शतरंज के फटाफट फॉर्मेट मात्र 3 मिनट के समय में खेला जाने वाले ब्लिट्ज़ शतरंज का मजा लेना चाहते वो भी निःशुल्क तो चेस बेस इंडिया आज रविवार को लाया है आपके लिए एक शानदार मौका ,बस आपको करना इतना है की आज शाम 6 बजे आपको पहुँचना होगा प्ले चेस सर्वर पर ,कैसे ? इसके लिए पढे ये लेख ।  पाँच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद के सम्मान में आयोजित होने जा रहा है इस बार तीसरा चेसबेस इंडिया ऑनलाइन ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट के विजेता को 12 माह के लिए चेसबेस अकाउंट प्रीमियम सदस्यता दी जाएगी जिससे वो अनगिनत ग्रांड मास्टर विडियो ट्रेनिंग ,टेक्टिक्स ट्रेनिंग ,क्लाउड का इस्तेमाल ,ओपेनिंग ट्रेनिंग कर पाएगा और आनंद की जीवन पर आधारित डीवीडी , चेसबेस मेगज़ीन के अलावा 3 और 6 महीनो के भी चेसबेस अकाउंट भी पुरुष्कार में शामिल है ! "तो आते क्या चेसबेस सर्वर "

टाटा स्टील : हरिकृष्णा और अधिबन के मैच का सीधा प्रसारण

14/01/2017 -

टाटा स्टील 2017 इस बार भारत के लिहाज से बेहद खास है क्यूंकी भारत के दो बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा और भास्करन अधिबन इसके मास्टर्स वर्ग में ज़ोर आजमाते नजर आएंगे । यह पहला मौका है जब विश्व के किसी नामी टूर्नामेंट में आनंद की अनुपस्थिति में दो अन्य खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है । इस पेज में आप टाटा स्टील के विज्क आन ज़ी में चल रहे इस टूर्नामेंट के खेल का सीधा प्रसारण देख पाएंगे जरूरत पड़ने पर आप गेम लिस्ट से कार्लसन या अन्य दिग्गज खिलाड़ियों का मैच भी चुन कर देख सकते है । 

दिल्ली 2017 :: निरंजन ग्रांड मास्टर नोर्म के करीब

14/01/2017 -

लगभग 2000 खिलाड़ियों की प्रतिभागिता के नए इतिहास के साथ के 15 वां दिल्ली ओपन अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है । अंतिम दों दिन यह तय करेंगे की इस बार खिताब कौन जीतेगा टॉप सीड तजकिस्तान के ग्रांड मास्टर अमोनटोव के सधे हुए खेल से वह खिताब के नजदीक पहुँच गए है । भारत के लिहाज से अच्छी खबर ये है की  भारत के तामिलनाडु के 81वी वरीयता प्राप्त निरंजन नवलगुंड नें अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है आज उनके उलटफेर का शिकार हंगरी के ग्रांड मास्टर एडम होरवथ बने इसके साथ ही निरंजन अब 6.5 अंको के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए है । निरंजन का इंटरनेशनल मास्टर नोर्म जहां तय हो चुका है वही कल का ड्रॉ उन्हे ग्रांड मास्टर नोर्म भी दिला सकेगा इसकी पूरी संभावना है । खैर इन सबके बीच वर्ग बी का खिताब महाराष्ट्र के सैराज नें अपने नाम किया साथ ही 2 लाख रुपेय का इनाम भी । वही वर्ग सी में 1100 खियालड़ियों की प्रतिभागिता नें दिल्ली ओपन को नयी ऊँचाइयाँ प्रदान की है । पढे ये लेख ..

दिल्ली 2017 - ठंड की जुर्रत के बीच मुरली से राहत !

11/01/2017 -

दिल्ली में ठंड अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है पर  दिल्ली ओपन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट  की सर्वाधिक पुरुष्कार राशि और शानदार इंतजाम के बीच करीब करीब 2000 खिलाड़ी राजधानी में अपने हौसलों से माहौल को गरमाये हुए है । तीन ग्रुप में खेले जाने वाली इस स्पर्धा की शोहरत साल दर साल तेजी से बढ़ रही है और आयोजको नें शानदार प्रतिभगिता को देखते हुए अगले टूर्नामेंट की पुरुष्कार राशि बढ़ाकर 2018 में 77,77,777 रुपये कर दी है , मतलब अगर यही रफ्तार रही तो 2019 में यह राशि 1 करोड़ के एतिहासिक आकंडे को भी छु सकती है , खैर फिलहाल चार चरणों के बाद भारत के मुरली के साथ अमोण्टोव और मिन्ह 4 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर चल रहे है और दिल्ली ओपन भारतीय शतरंज इतिहास को एक नए तरीके से लिख रहा है 

नेशनल स्कूल - महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ राज्य : सायना सर्वश्रेष्ठ स्कूल

08/01/2017 -

नागपुर में सम्पन्न हुई नेशनल स्कूल चैंपियनशिप एक शानदार आयोजन साबित हुई । मेजबान महाराष्ट्र के दबदबे के बीच उत्तरांचल ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ़ जैसे शतरंज में थोड़े पीछे राज्यो के खिलाड़ियों नें भी पदक जीतकर भारत में छोटे शहरो से नए खिलाड़ियों के निकलने के संकेत दिये । यकीन मानिए नेशनल स्कूल शायद इस खेल को पूरे भारत में और आगे बढ़ाने में इसके प्रचार -प्रसार में एक बड़ा मंच साबित हो सकता है । मात्र छह साल पहले दिल्ली से प्रारम्भ हुए इस टूर्नामेंट में प्रतिवर्ष खिलाड़ियो की बढ़ती संख्या नें  इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया है नागपुर में हुआ यह आयोजन 800 से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ अब तक सबसे बड़ा और सफल आयोजन साबित हुआ । खैर महाराष्ट्र नें सर्वाधिक नें 5 स्वर्ण ,3 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 15 पदक झटके तो वही मध्य प्रदेश के छोटे से शहर कटनी के सायना इंटरनेशनल स्कूल नें स्कूल टीम वर्ग में सर्वश्रेस्ठ स्कूल होने का खिताब अपने नाम किया । पढे यह लेख ..

नेशनल स्कूल - नागपुर में 800 खिलाड़ी दिखा रहे दम !

05/01/2017 -

नागपुर में आज राष्ट्रीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का भव्य उदघाटन सम्पन्न हुआ । स्कूल स्तर पर अखिल भारतीय शतरंज संघ और नागपुर चैस अकैडमी के द्वारा आयोजित यह देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है । भारत वर्ष के हर राज्य से 5 वर्ष की आयु से लेकर 17 वर्ष तक की आयु के करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे है और यहाँ से हई आगामी वर्ष 2017 के एशियन और विश्व स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा । चेसबेस इंडिया पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस शानदार आयोजन में अपना भी योगदान देकर बेहद उत्साहित है हर वर्ग के विजेता को मिलेगा चेसबेस 14 का नवीन संस्करण !6 जनवरी को हम करेंगे चेसबेस सेमिनार । तो अगर आप भी नागपुर में है तो कल दोपहर और शाम हमारे साथ व्यतीत कर सकते है और आप सादर आमंत्रित है ..

कर्जाकिन और अन्ना बने विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन 2016

31/12/2016 -

और आखिर 2016 के समापन होते होते अंततः कर्जाकिन नें कार्लसन को पराजित करते हुए विश्व विजेता का तमगा हासिल कर ही लिया आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है दरअसल कर्जाकिन बन गए शतरंज के सबसे तेज फॉर्मेट मात्र 3 मिनट प्रति खिलाड़ी समय वाले ब्लिट्ज़ शतरंज में विश्व शतरंज चैम्पियन और कार्लसन को इस बार दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है । कर्जाकिन नें अपने 21 राउंड के सफर में पहले तो चौंथे राउंड में कार्लसन को हार का स्वाद चखाया फिर उसके बाद अंतिम राउंड में जोरदार खेल दिखाते हुए अपने जुझारूपन से कार्लसन को जबरजस्त टक्कर दी और दोनों 21 राउंड के बाद बराबर थे पर इस बार किस्मत कर्जाकिन के साथ थी और बेहतर टाई ब्रेक के आधार पर वह विजेता बन गए , महिलाओं में अन्ना का जलवा यहाँ भी बरकरार रहा 

क्या आप विश्व शतरंज चैम्पियन चकी को जानते है ?

30/12/2016 -

क्या आप जानते है चकी नाम के एक शतरंज खिलाड़ी है ग्रांड मास्टर होने के साथ ही अब वो विश्व विजेता भी है । जी हाँ हम बात कर रहे है विश्व रैपिड चैम्पियन बने उक्रेन के ग्रांड मास्टर वेसली इवानचुक की । अपने प्रियजनों के बीच चकी के नाम से पहचाने जाने वाले बेहद ही जीवंत व्यक्तित्व के वेसली इवानचुक के लिए शतरंज काफी आसान खेल है और वे बस इसका आनंद उठाना जानते है उनका कहना भी है की यह खिताब उन्होने किस्मत की वजह से जीता है पर दरअसल पूरा विश्व उनकी क्षमताओ से वाकिफ है खुद विश्व चैम्पियन मेगनस का रिकॉर्ड उनके खिलाफ चौंका देता है वो विश्व केंडीडेट से लेकर विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ में उनसे मात खा चुके है । विश्व रैपिड चैम्पियनशिप के हर पहलू को बताती पवन डोडेजा का यह लेख पढे

नहीं चूके इवानचुक बने विश्व रैपिड चैम्पियन 2016

29/12/2016 -

उक्रेन में वेसली इवानचुक शब्द का मतलब चाहे जो भी होता है आज के बाद इसका मतलब आप कभी हार ना मानना समझ सकते है । सचमुच जीनियस ! उम्र को धता बनाते हुए विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन बन गए उक्रेन के 47 वर्षीय दिग्गज ग्रांड मास्टर वेसली इवानचुक उनके रास्ते में जो भी आया चाहे वो मौजूदा विश्व क्लासिक चैम्पियन मेगनस कार्लसन हो या पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद वो सबकी चुनौती को ध्वस्त करते चले गए और बने गए विश्व रैपिड इतिहास के सबसे उम्रदराज विश्व चैम्पियन !! खैर उक्रेन के नाम आज सिर्फ एक खिताब नहीं था इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शुरुआत से सिर्फ एक ही दावेदार था अन्ना मुज़्यचुक और तीसरे दिन भी उनके मुक़ाबले कोई भी नजर नहीं आया और उन्होने भी जीत लिया विश्व रैपिड महिला विजेता 2016 का खिताब ।भारत के लिहाज से पुरुष वर्ग में विदित गुजराती 8वे और महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी 10वे स्थान पर सर्वश्रेस्ठ प्रदर्शन रहे । 

विश्व रैपिड - विदित का विराट प्रदर्शन ,आनंद भी लय में

28/12/2016 -

उम्र को चुनौती देते इवानचुक के प्रदर्शन के बीच विश्व रैपिड शतरंज स्पर्धा में भारत के लिहाज से दूसरा दिन एक बार फिर विराट होते विदित के नाम रहा है उन्होने एमएलवी जैसे दिग्गज को पराजित करते हुए एक बार फिर लगातार दूसरे दिन सर्वश्रेस्ठ भारतीय खिलाड़ी का तमगा अपने नाम किया । हालांकि आनंद का भी ठोस खेल भारत के लिए शानदार खबर है उन्होने आज भी अपने आपको अपराजेय बनाए रखा और और एक बार फिर दो जीत तीन ड्रॉ के साथ संतुलित खेल दिखाया । विदित और आनंद इस समय 7 अंको के साथ खिताब जीतने की दौड़ में शामिल है और आज का अच्छा खेल बेहद महत्वपूर्ण होगा । महिला वर्ग में हम्पी और हरिका आज भी अपने खराब प्रदर्शन से नहीं उबर पाये और अब कोई चमत्कार ही उन्हे मेडल दिला सकता है । 

विश्व रैपिड - गांगुली से बचे कार्लसन ,हो सकती थी मात

27/12/2016 -

आप विश्व चैम्पियन की मात करने वाले हो और आपको वो चाल ना दिखे इस बात का दुख शायद आपको ताउम्र परेशान करता रहेगा और फिलहाल अब ये वाकया जुड़ा है भारत के छह बार के नेशनल चैम्पियन और कभी आनंद के प्रमुख सहयोगी रहे ग्रांड मास्टर सूर्य शेखर गांगुली के साथ जो विश्व रैपिड चैंपियनशिप के पहले राउंड मे कार्लसन की मात करने चूक गए । तीन चाल मे कार्लसन की मात थी पर गांगुली वह चाल ना देख सके । खैर विदित गुजराती पहले दिन 4अंक बनाकर सर्वश्रेस्ठ भारतीय रहे तो अपराजित आनंद भी 3.5 अंको के साथ अच्छा खेल रहे है । महिला खिलाड़ियों में हम्पी और हरिका का खेल उतना रंग भरा तो नहीं रहा पर आज उनकी वापसी तिरंगे को उपर स्थान दिला सकती है । पढे पहले दिन के बाद ये रिपोर्ट 

दंगल या शतरंज :: म्हारी छोरिया छोरों से कम हैं के !

26/12/2016 -

दंगल मतलब अपने कौशल का सही समय में प्रदर्शन ,आसान शब्दो में कहे तो खुद की ही तय की गयी सीमाओं से बाहर आने का पूरी ताकत से किया गया प्रयास , कुछ ऐसा ही संदेश देती है आमिर खान की खेल पृस्ठभूमि पर आधारित फिल्म "दंगल " भारत के लिए कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता फोगाट के साथ एक खेल के प्रति जुनूनी पिता महावीर सिंह फ़ोगाट की असल जिंदगी की कहानी पर बनी यह फिल्म ना सिर्फ खेल में देश की स्थिति से हमें अवगत कराती है बल्कि सामाजिक ताने बाने और रूढ़ियों ,अंधविश्वास के बीच अपनी बेटियों के लिए खुद के साथ जमाने से लड़ते पर आगे बढ़ते देशभक्त की कहानी है मैंने भी सोचा क्यूँ ना इस फिल्म के माध्यम से बच्चो को देश के लिए मेडल लाना क्या होता है ये दिखाया जाए तो फिर क्या था हम पहुँच गए अपने शतरंज खिलाड़ी बच्चो के साथ दंगल देखने और आप से यही कहेंगे अपनी बच्चो के साथ खासतौर पर बेटियों के साथ यह फिल्म देखने जरूर जाए  

Contact Us