विश्व चैंपियनशिप :एक बार फिर :टाईब्रेक पर नजर
19/02/2017 -आपको कुछ समय पहले ही हुआ टाटा स्टील टूर्नामेंट तो याद ही होगा पहली बार विश्वनाथन आनंद की कमी का एहसास अधिबन के शानदार प्रदर्शन नें होने ही नहीं दिया विश्व के शीर्ष 100 के बाहर चल रहे अधिबन नें विश्व के टॉप 10 के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा से चौंका दिया था ठीक वैसे ही भारत की पदमिनी राऊत महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप में सभी को चौंका रही है । मेरे कहने का मतलब है की भारत के अगले पीढ़ी के खिलाड़ियों में प्रतिभा के साथ साथ आत्मविश्वास भी भरपूर है बस जरूरत है इन्हे अवसर की अगर भारत के इन खिलाड़ियों को विश्व के दिग्गजों के साथ खेलने के और भरपूर मौके मिले तो भारत को अगला रूस बनने से कोई नहीं रोक सकता ।खैर बात करे आज की तो एक बार फिर भारत की नजर टाई ब्रेक पर है क्या भारत की दोनों खिलाड़ी क्वाटर फ़ाइनल में पहुँचेंगी ।