तैयार रहे ! आ गया ! कार्लसन -कर्जाकिन महामुकाबला
11/11/2016 -हिन्दी में शतरंज के लेख लिखने का सफर 2013 की आनंद - कार्लसन के बीच हुई फीडे विश्व चैंपियनशिप चेन्नई , भारत से हुआ था फिर 2014 रूस में हुए इन्ही दिग्गजों के बीच हुए महामुकाबले में पुनः हिन्दी के लेख को चेसबेस इंटरनेशनल के लेखो में जगह मिली और इस दौरान हमें विश्व भर से हिन्दी को समझने वाले पाठको ने अपने संदेश भेजे और फिर हिन्दी भाषा में शतरंज के विकास को ध्यान में रखते हुए 2016 में चेसबेस नें अलग से एक हिन्दी पेज शुरू करने का फैसला लिया और आप सबके प्यार की बदौलत हम धीरे धीरे सिर्फ हिन्दी समझने वाले लोगो तक भी खेल की सही जानकारी पहुंचा पा रहे । आज से शुरू हो रही विश्व चैंपियनशिप में इतिहास के सबसे युवा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और इतिहास के सबसे युवा ग्रांड मास्टर कर्जाकिन आपस में मुक़ाबला खेलेंगे कौन जीतेगा यह तो भविष्य ही बताएगा पर इस दौरान आप हिन्दी पेज में इस विश्व चैंपियनशिप से जुड़ी हर खास बात का आनंद ले सकेंगे ।