भोपाल ओपन 2016 आमंत्रण - हिंदुस्तान का दिल देखो
07/10/2016 -ठंड की आहट के बीच गुनगुनी धूप के मजे के साथ भोपाल ओपन टूर्नामेंट का चौंथा संस्करण आगामी 20 दिसंबर से हिंदुस्तान के दिल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है । अपने शानदार इंतजामों के लिए जाना जाने वाला यह टूर्नामेंट अब खिलाड़ियों की गुड लिस्ट में स्थान बना चुका है । 1,00,000/- रुपेय के प्रथम पुरुष्कार के साथ कुल 4,15,000 /- रुपेय के कुल पुरुष्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता के पहले तीनों संस्करण बेहद सफल रहे है । प्रतियोगिता भोपाल के प्रसिद्ध टीटी नगर स्टेडियम में खेली जावेगी और खिलाड़ियों के रुकने का इंतजाम भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में किया गया है । प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को होगा और आप चाहे तो उसके बाद होने वाली सर्दियों की छुट्टी का आनंद आप मध्य प्रदेश भ्रमण करके भी उठा सकते है !शतरंज खेल के इस उत्सव में आप सभी को आमंत्रित करता यह विनम्र लेख ..