क्रिप्टो कप D1: अनीश गिरि नें बनाई एकल बढ़त
24/05/2021 -एफ़टीएक्स क्रिप्टो कप शतरंज के पहले दिन सबसे ज्यादा चर्चित मुक़ाबला था मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और कुछ दिनो पूर्व उनके चैलेंजर बने रूस के इयान नेपोंनियची के बीच और मैच वाकई बेहद रोमांचक रहा । परिणाम भले ही ड्रॉ रहा पर मैच मे दोनों खिलाड़ियों नें गलतियाँ की और अंत मे कार्लसन जीत के करीब जाकर चूक गए । वैसे दिन नाम रहा नीदरलैंड के अनीश गिरि के नाम जिनका ऑनलाइन शतरंज मे शानदार खेल जारी है और पहले पाँच राउंड के बाद वह शीर्ष पर चल रहे है । दूसरे दिन सबसे पहले छठे ही राउंड मे आज कार्लसन और अनीश गिरि का मुक़ाबला भी महत्वपूर्ण रहेगा । देखे विडियो और पढे यह लेख