इंडियन चैस टूर क्वालिफायर - अधिबन होंगे टॉपसीड
06/05/2021 -मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर का इंडियन ओपन जल्द ही आने वाला है । अब तक इस टूर मे भारत के विदित गुजराती , पेंटाला हरिकृष्णा और आर प्रग्गानंधा प्रतिभागिता कर चुके है । इंडियन ओपन मे विदित और हरिकृष्णा का खेलना तो तय है पर दो और भारतीय खिलाड़ियों को इसमें जगह मिलेगी और यह जगह बनाने के लिए 16 भारतीय खिलाड़ियों को इंडियन क्वालिफायर मे शीर्ष 2 स्थान मे आना होगा । प्रतियोगिता कल शाम से खेली जाएगी जिसमें नॉक आउट आधार पर मुक़ाबले खेले जाएँगे । प्रतियोगिता मे टॉप सीड अधिबन भास्करन होंगे , उनके अलावा कृष्णन शशिकिरण और एसपी सेथुरमन को दूसरी और तीसरी वरीयता दी गयी है । प्रग्गानंधा एक बार फिर टूर मे पहुँचने की कोशिश करेंगे तो हरिका द्रोणावल्ली भी खेलती नजर आएंगी । पढे यह लेख