वेस्टर्न एशिया - रैपिड में रहा भारत का जलवा !
06/09/2019 -10 देशो के 376 खिलाड़ियों के बीच वेस्टर्न एशियन शतरंज चैंपियनशिप का आगाज भारत में हो गया है यह पहला मौका है जब यह आयोजन भारत में हो रहा है । प्रतियोगिता मे क्लासिकल के साथ रैपिड का वर्ग भी रखा हुआ है । प्रतियोगिता में सबसे बड़ा आकर्षण इससे मिलने वाले सीधे फीडे टाइटल है जैसे की इस प्रतियोगिता में अंडर 20 वर्ग को जीतने वाले खिलाड़ी को सीधे इंटरनेशनल मास्टर का टाइटल मिल जाएगा साथ ही एक ग्रांड मास्टर नार्म भी । पहले दिन सिर्फ रैपिड मुक़ाबले खेले गए और कुल 48 पदक दाव पर थे पर संख्याबल में अधिक भारतीय दल नें अपने बेहतरीन खेल से एकतरफा अंदाज में 15 स्वर्ण ,14 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए । भारत के अलावा उज्बेकिस्तान 1 स्वर्ण , बांग्लादेश और तजाकिस्तान एक एक रजत तो कजाकिस्तान और श्रीलंका 1-1 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे । प्रतियोगिता में पहली बार अंडर 6 वर्ष केटेगरी को भी शामिल किया गया है जो अपने आपमे अनोखा प्रयोग है । पढे यह लेख