एथेंस ऑफ ईस्ट- अभिजीत,वेंकटेश,शायांतन बढ़त पर
16/08/2019 -अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख और अनंती चेस एकेडमी के आयोजन में मदुरै में पहली बार आयोजित की जा रही एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपेन टूर्नामेण्ट अपने आधे से अधिक पड़ाव को पार कर चुकी हैं। बेहतरीन व्यवस्था के बीच होटल पोपीस में हो रहे इस टूर्नामेण्ट के ए कैटगरी में सात चक्रों की समाप्ति के बाद अपने शानदार खेल से 3 भारतीय खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ,शायांतन दास और एम आर वेंकटेश 6 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर बने हुए है। सबसे आगे चल रहे वेंकटेश का विजय रथ छह राउंड के बाद रुक गया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि अभिजीत और शायांतन जीतकर उनके बराबर पहुँच गए इनके अलावा रूस के स्मिरनोव पावेल और चिली के रोड्रिगो भी सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है . इसी टूर्नामेण्ट के बी कैटगरी का समापन 13 अगस्त हो हुआ जिसमें चैम्पियनशिप का खिताब 219वीं सीटेड खिलाड़ी मध्यप्रदेश के रजत यादव (1367) ने 10 मैचों में अपराजित रहते हुए 9 अंक बनाकर जीत लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट