पेरिस ग्रैंड चेस टूर - आनंद की धमाकेदार शुरुआत
28/07/2019 -पेरिस ग्रांड चेस टूर में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें धमाकेदार शुरुआत करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की और तीसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेलकर 2.5 अंको के साथ पहले दिन के बाद सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली । सबसे पहले उन्होने कार्लसन की अनुपस्थिति में खिताब के बड़े दावेदार और जबरजस्त लय में चल रहे रूस के इयान नेपोम्नियची को मात दी तो उसके बाद उन्होने नीदरलैंड के अनीश गिरि को पराजित किया । तीसरे राउंड में अमेरिकन फबियानों करूआना से ड्रॉ खेलते हुए पहले दिन का शानदार अंत आनंद नें किया । पढे यह लेख