विश्व टीम 2019 - कैसे फिसला भारत के हाथ से मेडल
16/03/2019 -भारतीय टीम विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में अपने शीर्ष तीन खिलाड़ियों विश्वानाथन आनंद , पेंटाला हरीकृष्णा और विदित गुजराती के बिना गयी थी पर फिर भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह साबित किया की अब भारत की टीम में मजबूत खिलाड़ियों की कमी नहीं है और टीम को ओलंपियाड और विश्व टीम जैसे बड़े मुक़ाबले में अब कमतर नहीं समझा जा सकता । टीम में इस दौरान चीन जैसी टीम को बराबरी पर रोका तो अंतिम राउंड के पहले तक टीम नें एक भी मैच नहीं गवाया था इसे आप भारत की किस्मत ही कहे की अंतिम राउंड में टीम को बेहद मजबूत रूस के मुक़ाबला खेलना पड़ा और बस एक हार नें टीम को सीधे दूसरे स्थान से उठाकर चौंथे स्थान पर पहुंचा दिया । अधिबन भास्करन और सूर्या शेखर गांगुली नें बेहतरीन खेल का परिचय दिया और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए फिर दरअसल क्या कारण रहा की भारत पदक तालिका से बाहर रहा । शशि की खराब लय से जूझता भारत जिस अंदाज में खेला वह भी शानदार भविष्य की बड़ी दस्तक है । इस लेख में देखे भारत की बढ़ती ताकत और कमजोरी को तौलता यह लेख