Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

शारजाह मास्टर्स - इनारकेव -विजेता निहाल को 13 वां स्थान

02/04/2019 -

एक बेहतरीन आयोजन अपने विजेता को पाने के साथ ही सम्पन्न हो गया । शारजाह मास्टर्स शतरंज 2019 का भव्य समापन हो गया और वर्ष 2020 की तैयारियां भी आरंभ हो गयी । रूस के इनारकेव विजेता बनकर उभरे तो चीन के हाओ वांग दूसरे स्थान पर रहे ।  भारत के लिए किसी भी खिलाड़ी का शीर्ष 12 में ना आना थोड़ा दुखद रहा पर वही आदित्य मित्तल , मृदुल देहानकर और एच सुब्रमण्यम नें क्रमशः अंडर 14 , अंडर 12 और महिला वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिताब अपने नाम करते हुए भारत का सम्मान बढ़ाया । निहाल सरीन और स्टेनी जीए टाईब्रेक के कारण भले शीर्ष में आने से चूक गए पर उनका प्रदर्शन काफी अच्छा कहा जा सकता है । पर कुल मिलाकर सबसे बड़े भारतीय दल में जहां कई नन्हें खिलाड़ियों नें बेहतरीन प्रदर्शन किया तो कई बड़े सितारे जैसे सूर्या शेखर गांगुली और अभिजीत गुप्ता लय में नजर नहीं आए ।  

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

शारजाह मास्टर्स : R7 - आदित्य मित्तल के कमाल से इदानी हुए बेहाल

29/03/2019 -

शारजाह मास्टर्स अब अपने अंतिम पड़ाव पर जा पहुंचा है और भारत के लिए सबसे आगे नजर आ रहे है नन्हें आदित्य मित्तल ,उन्होने अपने जज्बे और खेल से यहाँ मौजूद हर किसी को अपने खेल का मुरीद बना दिया है और कुछ दिनो पूर्व ही इंटरनेशनल मास्टर के मुकाम को हासिल करने वाले आदित्य मित्तल तेजी से अपने पहले ग्रांड मास्टर नार्म की ओर बढ़ते नजर आ रहे है । निहाल सरीन नें भी सातवे राउंड में दूसरे वरीय ब्लादिमीर फेडोसीव के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है और फिलहाल 5 अंको पर खेल रहे है । रौनक साधवानी भी मजबूती से 5 अंको पर है । अनुभवी खिलाड़ियों में अभिजीत गुप्ता , सूर्या शेखर गांगुली , दीपन चक्रवर्ती ,विष्णु प्रसन्ना ,सन्दीपन चंदा और रत्नाकरण जैसे खिलाड़ी 5 अंको पर खेल रहे है । पढे नीतेश श्रीवास्तव का यह राउंड 3 से 7 तक का यह विस्तृत लेख । तस्वीरें और विडियो - निकलेश जैन के द्वारा 

शारजाह मास्टर्स R2 लियॉन नें फेडोसीव को ड्रा पर रोका

24/03/2019 -

दुनिया के सबसे विशाल शतरंज क्लब में एशिया के सबसे मजबूत प्रतियोगिताओं में से एक तीसरे शारजाह मास्टर्स इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का आगाज शारजाह के सांस्कृतिक और शतरंज क्लब  में भव्य आगाज हो गया है । पहले दो राउंड में ही कई बड़े दिग्गजों को लगातार दो जीत नसीब नहीं हुई और पहले दोनों सीड चीन के हाउ वांग और रूस के वल्दिमीर फेडोसीव को दूसरे राउंड के अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेलेने पड़े । खैर राउंड 2 में बड़ा परिणाम लेकर आए अभी कुछ दिनो पूर्व ही इंटरनेशनल मास्टर बने भारत के 13 वर्षीय लियॉन ल्यूक मेंडोंका उन्होने फेडोसीव को ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया और यह उनके खेल जीवन में पहला मौका था जब उन्होने किसी +2700 के खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोका । इसके अलावा भारत के शीर्ष खिलाड़ी सूर्या शेखर गांगुली सूर्या शेखर गांगुली और अभिजीत गुप्ता अपने पहले दोनों मैच जीतकर आगे बढ़ चुके है और सयुंक्त बढ़त पर है । पढे यह लेख 

अरे बुरा ना मानो होली है !! रंगबिरंगी शुभकामनाए !

21/03/2019 -

होली का नाम सुनते ही शरीर में जैसे आनंद उत्साह और हंसी ठिठोली जैसे शब्दो की बाढ़ आ जाती है,और ऐसा हो भी क्यूँ ना भारत के इस अनोखे त्योहार के पीछे उद्देश्य भी कुछ ऐसा ही है मतलब - ना कोई रंगभेद ,ना भाषा का भेद और ना मन का भेद दरअसल यह हर भारतवासी और इसकी अनेकता में एकता का प्रतीक है । होली की सबसे बड़ी खासियत है रंगो की फुहारे के बीच मतभेद भूलकर जीवन में आगे बढ़ना और एक दूसरे का मज़ाक उड़ाकर जीवन को मस्ती भरा बनाना तो आइये होली के इस मौके पर चेसबेस इंडिया आपके लिए लाया है हसने मुस्कराने के कुछ मौके और याद रखना अगर कुछ सही ना लगे तो भी !! बुरा ना मानो होली है ! निकलेश जैन के पिछले एक वर्ष के दौरान खीचे गयी  तस्वीरों से बयां होती कुछ कहानियाँ !

प्राग मास्टर्स 2019 - विदित गुजराती बने उपविजेता

17/03/2019 -

प्राग मास्टर्स इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में अंतिम और निर्णायक राउंड में भारतीय युवा ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें प्रतियोगिता के टॉप सीड मेजबान चेक गणराज्य के शीर्ष खिलाड़ी डेविड नवारा को पराजित करते हुए प्रतियोगिता का समापन जीत के साथ उपविजेता रहते हुए किया । काले मोहरो से खेलते हुए विदित नें क्यूजीडी ओपेनिंग में शुरुआत से ही अपने मोहरो की सक्रियता से परेशान करके रखा और 57 चालों में जीत दर्ज की । इस जीत के साथ भारत का यह युवा सितारा अपनी रेटिंग में लगभग 5 अंको की बढ़त लेकर 2715 अंको पर जा पहुंचा है । कुछ माह पहले ही 2700 क्लब से बाहर हो गए विदित नें टाटा स्टील और प्राग में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक बार फिर सही राह पकड़ ली है । प्रतियोगिता में जहां अंतिम राउंड की जीत नें विदित को सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचाया तो अंतिम राउंड में अनुभवी बोरिस गेल्फ़ांद से हारकर पेंटाला हरीकृष्णा सातवे स्थान पर रहे । पढे यह लेख 

विश्व टीम 2019 - कैसे फिसला भारत के हाथ से मेडल

16/03/2019 -

भारतीय टीम विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में अपने शीर्ष तीन खिलाड़ियों विश्वानाथन आनंद , पेंटाला हरीकृष्णा और विदित गुजराती के बिना गयी थी पर फिर भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह साबित किया की अब भारत की टीम में मजबूत खिलाड़ियों की कमी नहीं है और टीम को ओलंपियाड और विश्व टीम जैसे बड़े मुक़ाबले में अब कमतर नहीं समझा जा सकता । टीम में इस दौरान चीन जैसी टीम को बराबरी पर रोका तो अंतिम राउंड के पहले तक टीम नें एक भी मैच नहीं गवाया था इसे आप भारत की किस्मत ही कहे की अंतिम राउंड में टीम को बेहद मजबूत रूस के मुक़ाबला खेलना पड़ा और बस एक हार नें टीम को सीधे दूसरे स्थान से उठाकर चौंथे स्थान पर पहुंचा दिया ।  अधिबन भास्करन और सूर्या शेखर गांगुली नें बेहतरीन खेल का परिचय दिया और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए फिर दरअसल क्या कारण रहा की भारत पदक तालिका से बाहर रहा । शशि की खराब लय से जूझता भारत जिस अंदाज में खेला वह भी शानदार भविष्य की बड़ी दस्तक है । इस लेख में देखे भारत की बढ़ती ताकत और कमजोरी को तौलता यह लेख 

प्राग में नन्हें प्रग्गा का बड़ा पराक्रम !!

13/03/2019 -

वेलडन कूल प्रग्गानंधा फायर आन द बोर्ड प्राग। चेक गणराज्य में 5 मार्च से शुरू हुए प्राग इंटरनेशनल शतरंज मास्टर्स टूर्नामेण्ट के साथ ही चैलेजर्स वर्ग की भी प्रतियोगिता हो रही हैं। इस प्रतियोगिता में विश्व के दस बेहतरीन ग्रांडमास्टर खेल रहे है। जिसमें वर्तमान महिला विश्व चैम्पियन जू वेन्जून (2580) और 1998 के विश्व कैडिडेट चैम्पियन व दिग्गज शतरंज खिलाड़ी अलेक्सी शिरोव (2668) खेल रहे है। वहीं इस प्रतियोगिता में विश्व के सबसे युवा ग्रांडमास्टर का खिताब अपने नाम करने वाले भारत के नन्हे सितारे आर प्रग्गानंधा (2530) भी शामिल हैं। चीन की जू वेन्जून और पोलैंड के अलेक्सी शिरोव के नाम का मैंने जिक्र इसलिए किया कि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को नन्हें सितारे आर प्रग्गानंधा ने अपने अचंभित करने वाले खेल से पांचवें और छठे राउण्ड में बेहतरीन शिकस्त देकर विश्व शतरंज जगत में अपना परचम लहराते हुए सनसनी फैला दी है और बता दिया है वह भी भविष्य में विश्व चैम्पियन बनने के सपने को अपने दिल में संजोय हुए है।पढे यह खास लेख 

विश्व टीम चैंपियनशिप R6 - भारत जीता ! जोश इज हाइ !

11/03/2019 -

विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम नें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते आज मेजबान कजखस्तान को 3.5-0.5 के बड़े अंतर से घुटने टेकने पर मजबूत कर दिया और इसके साथ ही भारत नें 8 मैच पॉइंट्स के साथ खुद को बेहद मजबूती से दूसरे स्थान पर कायम रखा है । आज के मैच में सबसे अच्छी बात कृष्णन शशिकिरण का लय में लौटकर जीत दर्ज करना रहा । पहले बोर्ड पर अभेद्य दीवार बनकर खड़े अधिबन भास्करन नें ड्रॉ खेला तो दूसरे बोर्ड से शशि तीसरे बोर्ड से सूर्या शेखर गांगुली तो चौंथे बोर्ड से एसपी सेथुरमन नें जीत दर्ज करते हुए भारत को ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि गेम पॉइंट्स के आधार पर भारत को (16.5 अंको के साथ) रूस ( 15 अंक ) से भी आगे पहुंचा दिया है । अगर पुरुष टीम आने वाले तीन मुकाबलो में दो ड्रॉ और एक जीत भी कर पायी तो पदक पक्का नजर आता है । अन्य परिणामों में आज महिला वर्ग में भारत आज चीन की दीवार से पार नहीं पा सका और अब भारत के लिए पदक की उम्मीद समाप्त सी नजर आती है हालांकि अमेरिका , उक्रेन जैसी टीमों को पराजित कर आगे जाने का एक रास्ता बंद नहीं हुआ है । पढे यह लेख । 

प्राग इंटरनेशनल - हरि और विदित को लगाना होगा ज़ोर

10/03/2019 -

प्राग इंटरनेशनल शतरंज मास्टर्स में भारत के दो प्रमुख खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती खेल रहे है और चार राउंड के बाद दोनों ही खिलाड़ी 1 जीत 1 हार और 2 ड्रॉ के साथ 2 अंक बनाकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर है । दुनिया के चुनिन्दा 10 आमंत्रित खिलाड़ियों में 8 खिलाड़ी 2700 से अधिक रेटिंग के है जबकि खास प्रतिभागी के तौर पर बोरिस गेलफांद का खेलना ही प्रतियोगिता को एक अलग स्थान दे देता है । भारत के नजरिए से अब तक खास बाते कुछ यूं रही -दूसरे राउंड में विदित गुजराती की बोरिस के उपर जीत उनके खेल जीवन में एक और बड़ी सफलता में शामिल हो गयी तो उसी राउंड में हरि नें हार का सामना करने के बाद तीसरे राउंड में शानदार वापसी की और दिखाया की उनमें पलटवार करने की क्षमता है । पहले चार राउंड पर पढे यह लेख 

जन्मदिन मुबारक हो महान बॉबी फिशर

09/03/2019 -

दोस्तो आज बाबी फिशर का जन्मदिन है ! वह सिर्फ एक महान शतरंज खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैम्पियन ही नहीं थे बल्कि खेल को आगे बढ़ाने में उनका योगदान शायद किसी भी अन्य विश्व चैम्पियन से बहुत अधिक रहा है आज भी उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए है और ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा जो उनके नाम से वाकिफ ना हो । तो आज 9 मार्च के दिन हमने उनकी पूरी जीवन गाथा को समेटते हुए एक विडियो तैयार किया है जिसमें उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है । मेरे मन में उनकी पूरी कहानी का सार हिन्दी में आपके सामने रखने का विचार आया और मैं खुश हूँ की उनकी कहानी आपके सामने रख पा रहा हूँ , मेरे शब्दो में उनसे ज्यादा इस खेल को समझने वाला ,प्यार करने वाला ,मेहनत करने वाला और इस खेल को विश्व स्तर पर स्थापित करने वाला खिलाड़ी दूसरा और नहीं हुआ । तो पढे यह लेख 

विश्व टीम चैंपियनशिप R3:भारत जीता क्यूंकी अधिबन है ना भाई !

08/03/2019 -

आनंद हरिकृष्णा और विदित जैसे बड़े नामों के बगैर गयी भारतीय टीम भास्करन अधिबन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तीन राउंड के बाद दूसरे स्थान पर जा पहुंची है और विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में अपने अभियान में रफ्तार पकड़ चुकी है और अगर अगले राउंड में टीम ओलंपियाड चैम्पियन चीन का चक्रव्यूह तोड़ने में कामयाब हो पायी तो यकीन मानिए यह टीम पदक लेकर ही वतन वापस लौटेगी ।पहली तीन जीत के साथ 2683 रेटिंग के अधिबन अब लाइव रेटिंग में तकरीबन 15 अंको की बढ़त के साथ 2698 अंको पर पहुँच गयी है और अगर अगर आज वह चीन के डिंग लीरेन को भी पराजित करते है तो एक और नया इतिहास बन जाएगा । खैर राउंड 3 में भारत नें सूर्या शेखर गांगुली और अरविंद की जीत के सहारे मिश्र को 3.5-0.5 से पराजित किया तो वही महिला वर्ग में भक्ति कुलकर्णी की लगातार दूसरी जीत और पद्मिनी राऊत की पहली जीत के सहारे भारत नें अर्मेनिया को 2.5 -1.5 से मात देने में सफल रहा और अब उसे रूस की कठिन चुनौती से पार पाना होगा । 

विश्व टीम - विजयश्री से शुरू हुआ भारत का अभियान

06/03/2019 -

कजाखस्तान के अस्ताना में कल से आरंभ हुई विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम नें स्वीडन की टीम पर 3.5-0.5 के अंतर से एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अभियान की शुरुआत की है । पुरुष टीम में अधिबन भास्करन , एसपी सेथुरमन और सूर्याशेखर गांगुली नें अपने मुक़ाबले जीते तो शशिकिरण नें अपना मुक़ाबला ड्रॉ खेलते हुए टीम को यह आसान जीत दिलाई । अरविंद चितांबरम को पहले मैच में आराम दिया गया । निश्चित तौर पर यह जीत भारत के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी । अब अगले राउंड में भारत को ईरान की टीम से टकराना है जिसे पहले राउंड में रूस से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा है । महिला वर्ग में भारत सौम्या स्वामीनाथन की सूझबूझ भरी जीत के सहारे मजबूत जॉर्जिया की टीम से 2-2 ड्रॉ खेलने में सफल रहा । भारत की ओर ईशा करवाड़े और भक्ति कुलकर्णी नें अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले अब अगले राउंड में महिला वर्ग में भारत को मेजबान और मजबूत कजाखस्तान से पार पाना होगा । पढे यह लेख 

प्राग मास्टर्स 2019 - हरिकृष्णा और विदित आएंगे नजर

04/03/2019 -

प्राग में कल से होने जा रहे इंटरनेशनल फेस्टिवल में मास्टर्स और चैलेंजर्स में कल तीन भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे । मास्टर्स वर्ग में केटेगरी XIX के सुपर ग्रांडमास्टर्स  टूर्नामेंट की औसत रेटिंग 2715 है और प्रतियोगिता में कुल 10 दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे । भारत के ये दोनों खिलाड़ी आनंद के बाद 2700 रेटिंग क्लब के अकेले खिलाड़ी है और देखना होगा की क्या इनमे से कोई खिताब का दावेदार बनकर सामने आएगा । प्रतियोगिता में कुल 9 राउंड राउंड रॉबिन आधार पर खेले जाएंगे । प्रतियोगिता में 2730 रेटिंग वाले हरिकृष्णा को पाँचवी सीडिंग तो 2711 रेटिंग वाले विदित को आठवीं वरीयता दी गयी है । इसी प्रतियोगिता में चैलेंजर वर्ग में भारत के नन्हें प्रग्गानंधा भी खेलते नजर आएंगे । 2532 रेटिंग के प्रग्गानंधा को प्रतियोगिता में 10 वी वरीयता दी गयी है । पढे यह लेख 

मार्च फीडे विश्व रैंकिंग्स - आनंद और हम्पी शीर्ष 10 में

03/03/2019 -

विश्व शतरंज संघ नें मार्च माह की अपनी ताजा विश्व रैंकिंग की सूची जारी कर दी है और इस बार यह सूची अधिकतर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों से लेकर जूनियर खिलाड़ियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आई है । परूष वर्ग में आनंद 2779 अंको के साथ विश्व के टॉप 10 में छठे स्थान पर बने हुए है और 49 की उम्र में भी उनका जलवा उनकी उम्र से आधे के खिलाड़ियों पर भी भारी नजर आता है । पेंटाला हरिकृष्णा भी अपनी रेटिंग में कुछ अंक जोड़ने में सफल रहे है तो विदित नें पुनःखुद को 2700 के क्लब में बरकरार रखा है और भारत के लिहाज से अच्छी बात है । महिला वर्ग में हम्पी और हरिका दोनों नें अपनी रेटिंग में लगभग 10 अंको का सुधार किया है और यह भी भारत के लिहाज से अच्छी बात है हम्पी नें जहां छठा तो हरिका नें सूची में 14 वां स्थान प्राप्त किया है । जूनियर खिलाड़ियों में निहाल सरीन और दिव्या देशमुख के बढ़ते कदम भारत के लिहाज से बेहद अच्छी खबर है । पढे यह लेख 

विश्व माइंड मास्टर्स - हम्पी और हरिका का खेलना हुआ तय

02/03/2019 -

इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएसन द्वारा मई माह में होने वाले विश्व माइंड मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए फीडे नें महिला खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है । प्रतियोगिता में भारत से हरिका द्रोणावल्ली सीधे चयनित होने में सफल रही जबकि कोनेरु हम्पी को फीडे प्रेसिडेंट अर्कादी द्वोर्कोविच नें अपने वाइल्ड कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उनका प्रवेश सुनिश्चित किया । विश्व टीम चैंपियनशिप में भारत की दोनों टीमों को वाइल्ड कार्ड एंट्री देने वाले फीडे प्रेसिडेंट नें एक बार फिर भारत और भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है । खैर बात करे 2549 रेटिंग वाली भारत की कोनेरु हम्पी को तो पिछले वर्ष हुए शतरंज ओलंपियाड के बाद एक बार फिर विश्व शतरंज में सक्रिय हो गयी है और उम्मीद है वह एक बार फिर विश्व रैंकिंग और खेल में अपना वही पुराना अंदाज और प्रदर्शन ना सिर्फ पा लेंगी बल्कि और बेहतर भी करेंगी । जबकि हरिका भी खराब प्रदर्शन के दौर से गुजरकर अब पुनः वापसी की राह पकड़ चुकी है । खैर पुरुष वर्गके खिलाड़ियों की सूची  8 मार्च के बाद जारी होगी और देखना होगा कौन सा भारतीय खिलाड़ी उसमें जगह बनाता है । पढे यह लेख 

Contact Us