अरविंद चितांबरम बने नेशनल सीनियर चैम्पियन
22/12/2018 -पिछले कई वर्षो से अरविंद चितांबरम से नेशनल शतरंज सीनियर चैम्पियन बनने की उम्मीद की जाती रही है और वह ऐसा करने में असफल रहे थे पर आखिरकार इस बार जम्मू में हुए नेशनल सीनियर शतरंज चैंपियनशिप में अरविंद चितांबरम नें यह कारनामा कर दिखाया और इस खिताब को अपने शानदार खेलजीवन में जोड़ने में कामयाब रहे । इस बार हुआ यह नेशनल बेहद खास भी था क्यूंकी नेशनल प्रीमियर और नेशनल चैलेंजर की प्रक्रिया को समाप्त करते हुए अखिल भारतीय शतरंज संघ नें अन्य खेलो की तर्ज में शतरंज में भी सीनियर नेशनल स्पर्धा को वापस शुरू करने का फैसला किया । दूसरे स्थान पर रेल्वे के सीआरजी कृष्णा तो तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के श्रजित पाल रहे । पूरे प्रतियोगिता मे खिताब के दावेदार रहे वैभव सूरी अंतिम राउंड में हारकर छठे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष से कुल 160 खिलाड़ियों नें प्रतिभागिता की और जम्मू काश्मीर शतरंज संघ के लिए यह एक बड़ा अवसर था ।