गुजरात इंटरनेशनल - स्टेनी को विघनेश का झटका , गरबा के रंग में रंगे खिलाड़ी
11/10/2018 -गुजरात इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज का आठवाँ राउंड प्रतियोगिता को और रोमांचक बना गया है और अब देखना होगा की अंतिम दो राउंड में कौन विजेता बन के सामने आता है । राउंड आठ में सबसे आगे चल रहे स्टेनी जीए को हमवतन विघनेश एनआर नें पराजित करते हुए उनकी एकल बढ़त खत्म कर दी और अब दोनों सयुंक्त बढ़त पर है। खैर स्टेनी के लिए अच्छी बात यह है की 9वे राउंड का मैच खेलते साथ ही वह अपना दूसरा ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लेंगे ,उनके अलावा विघनेश का भी ग्रांड मास्टर नार्म लगभग तय है।अंतिम दो राउंड में निश्चित तौर पर हमें कड़े मुक़ाबले देखने को मिलेंगे।खैर उनके अलावा मैच के बाद आयोजको नें खिलाड़ियों को गरबा उत्सव में ले जाकर गुजरात की संस्कृति से सभी का परिचय कराया । रंग बिरंगी पोशाकों में गरबा का महौल देखते ही बनता था और सभी नें शतरंज के काले और सफ़ेद रंगो में जैसे सारे रंग भर दिये । पढे यह लेख ।