सिंकफील्ड कप - आनंद की विश्व टॉप 10 में वापसी
29/08/2018 -सिंकफील्ड कप का समापन हो गया और अमेरिका के फेबियानों करूआना ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अपने शानदार खेल से सयुंक्त विजेता बनने का काम किया पर इन सबके बीच अपनी उम्र से आधे और प्रतिभा में बेहतर तैयार युवाओं से मुक़ाबला करते भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को कोई भी पराजित नहीं कर सका । आनंद नें इस टूर्नामेंट में बेहद ही संतुलित शतरंज खेला और कोई भी खिलाड़ी उनके डिफेंस को मात नहीं दे पाया ।साथ ही आनंद नें अपने इस प्रदर्शन से एक बार फिर विश्व टॉप 10 में अपना स्थान पक्का कर लिया है । 49 वर्ष की आयु में आनंद का विश्व के टॉप 10 में पुनः शामिल होना कोई सामान्य घटना नहीं और बातुमी शतरंज ओलंपियाड के ठीक पहले उनका यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है और वैसे भी आनंद इस बार ओलंपियाड में भारत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे !!