स्पैनिश डायरी 02 - बारबेरा - भारत का दबदबा कायम
11/07/2018 -केटलन सर्किट के अगले पड़ाव मे भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे है 41वे बारबेरा इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में और एक बार फिर भारत का झण्डा बुलंद नजर आ रहा है और भारतीय खिलाड़ियों नें अपने प्रदर्शन से सभी को रोमांचित किया हुआ है । सात राउंड के बाद जहां ईन्यान पी ग्रांड मास्टर नार्म के साथ साथ खिताब के तगड़े दावेदार नजर आ रहे है तो पूर्व विजेता हिमांशु और कार्तिक वेंकटरमन की नजर शीर्ष 3 पर लगी हुई है । वही ओम कदम ,अनुज श्रीवत्रि और नीलेश सहा जैसे कई खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर नार्म की और बढ़ते नजर आ रहे है । अब जब सिर्फ दो राउंड बाकी है देखना है क्या बारबेरा का खिताब एक बार फिर एक भारतीय के हाथो में जाएगा ।