रेकेवेक- निहाल को ग्रांडमास्टर नार्म, अधिबन बढ़त पर
13/03/2018 -बॉबी फिशर की याद में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट रेकेवेक ओपन में भारत के लिए अच्छी खबर आई है , वर्षीय नन्हें सम्राट इंटरनेशनल मास्टर निहाल सरीन नें अपना दूसरा ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लिया है । सात राउंड के बाद 2767 रेटिंग के असाधारण प्रदर्शन नें उन्हे यह उपलब्धि दिलाई । पूरी प्रतियोगिता मे अद्भुत खेल का प्रदर्शन करते हुए निहाल नें अपनी रेटिंग को 2550 के पार पहुंचा दिया है और उनकी लगातार बेहतर होती खेल मे पकड़ उन्हे भविस्य का बड़ा खिलाड़ी बता रही है । खैर अच्छी खबर भास्करन अधिबन नें भी दी लगातार चार जीत के सहारे अब वह इस स्थिति में आ चुके है की एक बड़ी जीत उन्हे खिताब दिला सकती है । आज जब वह टॉप सीड रिचर्ड रापोर्ट से मुक़ाबला खेलेंगे तो देखना होगा कौन बाजी मारता है ।