किशन गांगुली नें रचा इतिहास जीता 5वां राष्ट्रीय ब्लाइंड खिताब
12/02/2018 -कर्नाटक के किशन गांगुली नें कुल 13 मैच में से सर्वाधिक 10.5 अंक बनाते हुए इतिहास रचते हुए लगातार पाँचवी नेशनल ब्लाइंड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया । भारतीय ब्लाइंड शतरंज चैंपियनशिप जिसका यह 13वे संस्करण था उसमें यह अब तक का राष्ट्रीय रिकार्ड बन गया है । दूसरे स्थान पर गुजरात के अश्विन माकवाना रहे जिन्होने 9.5 अंक जुटाये , उड़ीसा के सौन्दर्य प्रधान 9 अंको के साथ तीसरे , महाराष्ट्र के आर्यन जोशी 8.5 अंको के साथ चौंथे तो उड़ीसा के शुभेन्दु पात्रा 7.5 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रहे । ये पांचों खिलाड़ी आगामी जुलाई में बुल्गारिया में होने वाली विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेंगे । एक समय संकट में नजर आ रही इस प्रतियोगिता में कुल 1,51,000 की पुरुष्कार राशि भी दी गयी ये अपने आप में एक बड़ी बात है क्यूंकी यह सब कुछ आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया । भारतीय ब्लाइंड शतरंज के इतिहास में मुंबई में हुई यह प्रतियोगिता हमेशा के लिए इतिहास में कई बातों के लिए दर्ज हो गयी ।