नाइडिश अर्कादी बने दिल्ली इंटरनेशनल के सरताज
19/01/2018 -दिल्ली इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर ओपन 2018 का खिताब टॉप सीड अजरबैजान के ग्रांड मास्टर अर्कादी नाइडिश नें सात जीत और तीन ड्रॉ के साथ अपने नाम कर लिया । अंतिम दोनों राउंड में उन्होने आसान से ड्रॉ खेले ,+2700 के खिलाड़ी होने के बाद भी अपनी रेटिंग में लगभग 4 अंक जोड़े ,5 लाख रुपेय पर कब्जा जमाया और बेहद ही पेशेवर अंदाज में अपने खेल के स्तर का परिचय कराया । 44 वर्षीय जियौर रहमान की दूसरे स्थान पर जीत बांग्लादेश के शतरंज प्रेमियों के लिए एक प्रेरित होने का मौका लेकर आया तो भारत का सम्मान रखते हुए नुबेरशाह नें अद्भुत खेल दिखाते हुए ना सिर्फ तीसरा स्थान हासिल किया बल्कि आकाश अइयर के साथ ग्रांड मास्टर नार्म भी हासिल किया । अभिजीत गुप्ता लय मे नजर नहीं आए तो मुरली कार्तिकेयन और वैभव सूरी का प्रदर्शन संतोषजनक था । खैर 77,77,777 रुपेय की पुरुष्कार राशि के साथ दिल्ली ओपन नें अपने शानदार विश्व स्तरीय इंतज़ामों और मेहमान नवाजी से भी सभी का दिल दिल्ली नें जीत लिया ! पढे यह लेख