विश्व यूथ ओलंपियाड -सत्ते पे सत्ता ! अब नहीं रुकेगा रूस
17/12/2017 -विश्व अंडर 16 यूथ शतरंज ओलम्पियाड में अब शतरंज की दुनिया की सबसे शक्तिशाली देश रूस का दबदबा अब भी बरकरार है और लगातार सातवी जीत दर्ज करते हुए उसने यह साफ कर दिया की अंतिम दो राउंड में भी वह किसी को छोड़ने के बिलकुल विचार में नहीं है । खैर अर्मेनिया से अगले राउंड में उनकी जीत एक राउंड पूर्व ही उनका खिताब सुनिश्चित कर देगी । भारत की बात करे तो भारत ए नें वापसी करते हुए लगातार दो जीत से वापस दूसरा स्थान तो हासिल कर ही लिया है और अगर वह अगले दो राउंड में अच्छा खेले तो भारत के खाते रजत पदक तो आ ही जाएगा । पढे यह लेख !