नेशनल प्रीमियर R11 :रोमांचक हुई खिताब की दौड़
09/11/2017 -पटना ,बिहार में चल रही नेशनल प्रीमियर चैंपियनशिप में आज के परिणामो नें यह बात तो साफ कर दी है की अंतिम राउंड के होने तक शायद यह अंदाजा लगाना मुश्किल होगा की खिताब कौन जीतेगा ! राउंड 11 के मुकाबलों के बाद वैसे तो ललित बाबू सबसे आगे चल रहे है और अरविंद टाईब्रेक में उनसे ठीक पीछे है पर अगले दो राउंड में रोहित के मुक़ाबले जहां थोड़ा मुश्किल नजर आते है तो वही अरविंद के थोड़े आसान । सुनील ,मुरली और अर्घ्यदीप में से कोई भी 2 में से 2 मुक़ाबले जीतकर नए समीकरण बना सकता है । खैर राउंड 11 में देबाशीष नें लक्ष्मण को ,अभिजीत कुंटे नें हिमांशु शर्मा को ,अरविंद नें श्याम निखिल को पराजित कर जीत दर्ज की । इसी लेख में देखे की कैसे मना नितिन का जन्मदिन ,धर्मेंद्र कुमार जी से खास बातचीत और सुने पूरा विश्लेषण भी !