21वां होगेवीन शतरंज - अधिबन की जोरदार जीत
23/10/2017 -नीदरलैंड के होगेवीन में चल रहे 21वे होगेवीन शतरंज में इस बार व्यक्तिगत मुकाबलों में भारत के भास्करन अधिबन और नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट के बीच चल रहे छह मैच के मुक़ाबले में पहले दो मैच के बाद अधिबन नें 1 अंक की बढ़त बना ली है । अधिबन पहले मैच में जीत के करीब जाकर भी जीत का स्वाद नहीं ले सके और ड्रॉ कर सके पर दूसरे मैच में उन्होने जॉर्डन की गलती का भरपूर फायदा उठाते हुए एक जोरदार जीत दर्ज की । वही एक और व्यक्तिगत मुक़ाबले में चीन के वे यी और उक्रेन के इवांचुक के बीच पहले दोनों मैच ड्रॉ रहे है । भारत की स्टार महिला खिलाड़ी तानिया सचदेव नें भी ओपन वर्ग में खेलते हुए अपने पहले दोनों मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है । मैच 20 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा ! पढे यह लेख