विश्व यूथ 2017- कार्तिक और ज्योत्सना सयुंक्त बढ़त पर
22/09/2017 -
मोंटेविडियो ,ऊरग्वे । दक्षिणी अमेरिका में चल रही विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों नें शुरुआती 5 राउंड के बाद 6 में से 4 वर्गो में अपना दबदबा साबित किया है । भारत के कार्तिक वेंकटरमन नें अंडर 18 बालक वर्ग में तो ज्योत्सना एल नें अंडर 14 बालिका वर्ग में संयुक्त बढ़त बना ली है । विश्व यूथ स्पर्धा में अंडर 14 ,अंडर 16 और अंडर 18 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं की विश्व चैंपियनशिप चल रही है ।भारत का 18 सदस्यीय दल भी भारत से करीब 7500 किलोमीटर दूर इस नगर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने में लगा हुआ है । प्रतियोगिता के पहले भारत को वन्तिका अग्रवाल के खराब स्वास्थ्य की वजह से हटने से झटका भी लगा अब वह पहले से बेहतर है और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ्य होंगी !