विश्व केडेट शतरंज -दिव्या विश्व खिताब के करीब
31/08/2017 -विश्व केडेट चैंपियनशिप अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गयी है , और अंतिम राउंड के अच्छे परिणाम भारत के लिए पाँच पदक जीतने मे मदद कर सकते है । फिलहाल सबसे आगे और मजबूत दावेदार के तौर पर अंडर 12 बालिका वर्ग में दिव्या देशमुख आज जीतकर विश्व खिताब अपने नाम कर सकती है ,अब तक अपराजित रही दिव्या के सामने अंतिम राउंड में भारत की टॉप सीड रक्षिता रवि होंगी ,वही अंडर 10 बालिका वर्ग में वर्षिनी सहिथी भी भारत के लिए एक पदक तय कर सकती है । अंडर 8 वर्ग बालक में इलाम्पर्थी और अंडर 10 बालक वर्ग में भारत सुब्रमण्यम से भारत को पदक की उम्मीद है । देखना होगा आज अंतिम और 11 वां भारत के लिहाज से कैसी खबर लाता है ।