नॉर्वे शतरंज : R 5-6-7 : आनंद की साहसिक वापसी !!
14/06/2017 -नॉर्वे शतरंज के राउंड 5 से लेकर 7 तक अगर नजर डाले तो भारत के नजरिए से यह आनंद की वापसी के साथ ही काफी अच्छी खबर लाया , अनीश गिरि से चौंथे राउंड में हार के बाद लगा की कंही आनंद को आने वालों राउंड में और कठिन परिणामों का सामना तो नहीं करना पड़ेगा पर मद्रास टाइगर नें तो एक और बड़ी वापसी की तैयारी कर रखी थी । पांचवे राउंड में पहले उन्होने वेसली सो को ड्रॉ पर रोका तो अगले ही राउंड में फेबियानों कारुआना को पराजित कर अपना खोया आत्मविश्वास पा लिया । सातवें राउंड में आनंद के सामने नाकामुरा को ड्रॉ खेलने पर विवश होना पड़ा । इस प्रदर्शन से आनंद पुनः विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में वापस लौट आए है और उम्मीद है आने वाले राउंड में वह अपने खेल का स्तर और उपर उठाएंगे ।