क्या विदित बनेंगे एशियाई शतरंज के नए बाहुबली !!
19/05/2017 -एशियन महाद्वीप शतरंज स्पर्धा आज अपने अंतिम पड़ाव प र्पहुंच गयी है कल का मैच भारत के लिहाज से बेहद निर्णायक और महत्वपूर्ण है । हालांकि आज भारत को पुरुष वर्ग में अधिबन और सेथुरमन की और महिला वर्ग में वैशाली और पदमिनी की हार से जोरदार झटका लगा पर बात करे सकारात्मक नजरिए की तो कल विदित की जीत उन्हे एशियाई शतरंज का नया सम्राट बना सकती है कल उन्हे टॉप सीड यू यांगी से मुक़ाबला खेलना है और एक जीत उन्हे विजेता बना देगी । वही महिला वर्ग में मैरी एन गोम्स और वैशाली अभी भी भारत को पदक दिला सकती है । तो कल का दिन तय करेगा की क्या भारत और चीन की टक्कर में किसका वर्चस्व स्थापित होता है ।