अरे बुरा ना मानो होली है !! शुभकामनाए !!
13/03/2017 -होली कोई सामान्य त्योहार नहीं ,मस्ती का ,मज़ाक का ,आनंद का और रंगो से सराबोर होने का उत्सव है होली , यह किसी धर्म का भी नहीं यह हिंदुस्तानियों का त्योहार है ! खैर होली आपको रंगो के साथ साथ यह भी संदेश देती है की अलग -अलग भाषा ,रंग ,धर्म के लोग ही मिलकर भारत को खास बनाते है जैसे सारे रंग मिलकर ही होली का असली मजा देते है ! तो इस अवसर पर चेसबेस इंडिया आपके लिए लाया है पिछले कुछ समय के दौरान शतरंज जगत की हलचल से जुड़ा एक खास लेख ,इस लेख मे प्रस्तुत बाते आपको मुस्कराने पर मजबूर कर देंगी और हाँ एक खास बात आपको इस लेख में प्रस्तुत कोई बात ठीक ना लगे ,पसंद ना आए तो हम बस यही कहंगे की परेशान ना हो ! भाई बुरा ना मानो होली है !!आप सभी पाठको को खिलाड़ियों को ,अभिभावकों को सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाए !!